फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दौड़ रहे प्रतिबंधित आटो, 35 हुए सीज

Mon, 02 Sep 2013 11:18 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान शहर में प्रतिबंधित डीजल चालित टैंपो का खुलासा हुआ। चेकिंग दस्त ने ऐसी 35 डीजल टैंपो को सीज कर दिया।
विज्ञापन


ड्राइवरों ने हंगामा करके जांच अभियान की प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के चलते उनकी उनकी दाल नहीं गली। दस्ते ने इन टैंपो को सीज कर दिया है।
 
सबसे पहले औचक रूप से इस दस्ते ने चौक क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज चौराहे के स्टैंड पर दस्तक दी।

इस चौराहे से नक्खास, चारबाग, निशातगंज एवं दुबग्गा के लिए चलने वाली डीजल चालित टैंपो की जांच शुरू की तो 20 से अधिक लपेटे में आई।

प्रतिबंध के बाद भी ड्राइवर डीजल टैंपो का संचालन करते हुए पकड़े गए। ऐसे टैंपो के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद उनको कैंट स्थित यातायात पुलिस लाइन में सीज कर किया गया।
विज्ञापन


दूसरे चरण का अभियान बालागंज चौराहे पर चला। इस चौराहे से कैम्पवेल रोड, दुबग्गा एवं चौक के लिए चलने वाली टैंपो की जांच हुई तो 15 डीजल टैंपो पाई गई। इन टैंपो को भी यातायात पुलिस लाइन में सीज कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी में आया है कि टैंपो महासंघ के पदाधिकारियों एवं पुलिस की सांठगांठ से इन डीजल चालित टैंपो का संचालन हो रहा था। यानी स्थानीय पुलिस ऐसे डीजल चालित टैंपो के खिलाफ कार्रवाई करने से परहेज कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें