फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑटो चालक ने की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

Thu, 04 Jun 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा के मुनेश्वरपुरम, बादशाहखेड़ा निवासी ऑटो चालक अरविंद साहनी (22) ने मंगलवार रात फंदा लगा लिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

अरविंद मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का निवासी था। उसकी शादी चार माह पहले निर्मला से हुई थी। अरविंद के बड़े भाई प्रदीप ने बताया कि मंगलवार दोपहर उनकी अरविंद से बात हुई थी। वह रात करीब नौ बजे उससे मिलने पहुंचे। अरविंद नशे की हालत में घर आया और कमरा बंद कर लिया। निर्मला और प्रदीप ने दरवाजा तोड़ा तो वह पंखे से लटका मिला। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें