सरोजनीनगर। क्षेत्र में बुधवार शाम ऑटो चालक सुफियान खान (22) पर दो लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर जा गिरे। उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अवध विहार कॉलोनी निवासी सुफियान के भाई रेहान के मुताबिक शाम करीब चार बजे सुफियान एयरपोर्ट रोड स्थित चिल्लावां मोड़ के पास ऑटो लेकर खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आए दो लोगों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रेहान का आरोप है कि चार महीने पहले चिल्लावां गांव निवासी युवक से भाई का विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की थी। आरोप है कि इसी रंजिश में हमला किया गया। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि ऑटो खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।