फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त जज से लूट का प्रयास करने का आरोपी ऑटो चालक पकड़ा गया

Fri, 19 Jun 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में चार जून को सुशांत गोल्फ सिटी में अवध विहार कॉलोनी निवासी इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज एसएन अग्निहोत्री से लूट का प्रयास करने के आरोपी ऑटो चालक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का ऑटो सीज कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सआदतगंज के तोपखाना चौपटिया निवासी रोहित कुमार है। आरोपी चालक ने बताया कि सेवानिवृत्त जज की कार से उसका ऑटो छू गया था। इस कारण उसका उनसे विवाद हो गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लूट का प्रयास नहीं किया था। घटना के समय आरोपी नशे में था, जिस कारण उसने सेवानिवृत्त जज से अभद्रता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें