फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनजीओ संचालिका से पांच लाख लूट के मामले में चार और गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब में चार जून को एनजीओ संचालिका संगीता से पांच लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए पांच लाख में से 4.15 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इससे पहले पुलिस ने संगीता के परिचित सत्वंत और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रतापगढ़ के हथगवां निवासी सौरभ पांडेय, कुंडा निवासी आकाश प्रताप सिंह, विवेक मिश्र और प्रशांत शुक्ल हैं। 11 जून को डालीगंज निवासी राकेश कुमार ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सत्वंत के मोबाइल की जांच में इन आरोपियों की कॉल डिटेल और मेसेज में लूट की साजिश के साक्ष्य मिले थे। पुलिस टीम ने इन्हें बृहस्पतिवार सुबह भैंसामऊ अंडरपास के पास से पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर सौरभ के घर के पीछे झाड़ियों में जमीन के नीचे से नकदी बरामद की गई।
आरोपियों ने हायर किए थे शूटर
एसीपी के अनुसार, चारों आरोपी लूट की घटना के सूत्रधार थे। घटना के समय वे सभी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने शूटरों से बात की और उन्हें दिशा निर्देश दिए थे। इन आरोपियों ने ही शूटरों को काम पर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें