फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो एसोसिएशन ने नेवी अफसर को लौटाया उसका खोया हुआ बैग, रुपयों के अलावा ये था कीमती सामान

Sat, 16 Jun 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नेवी अफसर को जेवर से भरा बैग लौटाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में ऑटो एसोसिएशन ने ऑटो में छूटे नोटों से भरे बैग को नेवी अफसर को लौटा दिया। इस बैग में तीन लाख रुपये की नकदी व गहने थे। यह अफसर कानपुर से लखनऊ रिश्तेदार के घर आया था। नेवी अफसर ने ऑटो ड्राइवर को एक हजार रुपये ईनाम दिया। 

विज्ञापन


लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि हरदोई निवासी जेके मिश्रा विशाखापट्टनम में नेवी में लेफ्टिनेंट हैं। वह कानपुर निवासी ससुर अनिल पांडेय व पत्नी नीना मिश्रा के साथ बृहस्पतिवार दोपहर को लखनऊ आए थे।

चारबाग रवींद्रालय स्टैंड से जेके मिश्रा ने गोमती नगर अपनी रिश्तेदार के घर जाने के लिए ऑटो किया। ऑटो से रिश्तेदार के घर उतर गए। लेकिन परिवारीजन ऑटो से अटैची निकालना भूल गए। ऑटो चालक मुके श सिंह ने भी सामान का ध्यान नहीं दिया और दूसरी सवारी लेकर आगे निकल गया।
विज्ञापन


बाद में परिवारीजनों ने मामले की जानकारी गोमती नगर थाने और रवींद्रालय स्टैंड के संचालक सोनू रावत को दी। सोनू ने पदाधिकारियों को सूचना देने के साथ ऑटो की तलाश परिवारीजनों के पहचान के मुताबिक शुरू कर दी। करीब चार घंटे बाद शाम को किशोर वर्मा व अन्य पदाधिकारियों के प्रयास से अटैची सकुशल चालक से बरामद कर ली गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें