फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन तगड़ी सहालग, फिर नवंबर में होंगी शादियां

Thu, 07 Jul 2016 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रोदय के बाद लग्नें बृहस्पतिवार से फिर आठ दिन के लिए शुरू होने जा रही हैं। बैंड, बाजा, बारात का सिलसिला 14 जुलाई तक चलेगा। सहालगों के दौर के बाद ये दौर 15 को देवशयनी एकादशी केचलते रुकेगा, उसके बाद लगभग 4 महीनों तक लंबा ब्रेक लगा रहेगा। 
विज्ञापन


डालीगंज निवासी पं. कृष्णकांत ने बताया कि दो मई को शुक्रास्त होने के चलते मई और जून में रुकी सहालगें 7 जुलाई से शुरू हो रही हैं।

7 जुलाई से लग्नों का दौर शुरू होगा, जो कि 14 जुलाई तक चलेगा। 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 जुलाई को सहालगें रहेंगी। इसके बाद 15 जुलाई से देवताओं के सोने केचलते (हरिशयनी एकादशी से) लग्नें थम जाएंगी। 

10 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी के बाद से लग्नें शुरू हो जाएंगी। 14-15 दिसंबर से खरमास लगने के चलते विवाह रुकेंगे। महज 8 दिनों की सहालग केचलते हर दिन शादी-बारातों के अलावा तमाम आयोजन भी होने हैं। पंडितों के पास भी जबरदस्त बुकिंग हैं। 
विज्ञापन


टेंट कारोबारी, बैंड बाजा वालों की बुकिंग हफ्ते भर की सहालग के लिये पूरी बुक हैं। मानसून जोरों पर होने के चलते वाटरप्रूफ पांडाल डिमांड की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें