औरैया में हुए सड़क हादसे में मरे श्रमिकों के शवों को घायलों के साथ लादकर भेजने के मामले में क्षेत्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार को नोटिस भेजा है। प्रदेश के प्रमुख सचिव को भेजे नोटिस का 4 सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
गौरतलब है कि 16 मई को ट्रॉला और डीसीएम की टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई थी और 30 घायल हो गए थे। इसके बाद अधिकारियों ने मजदूरों के शवों के साथ घायलों को एक ही वाहन में भेज दिया था। इसका वीडियो वायरल होने पर प्रयागराज में घायलों को अलग एंबुलेंस में रवाना किया था।
आयोग ने समाचारों का संज्ञान लेने के बाद नोटिस जारी किया है। मुख्य सचिव को भेजे नोटिस में दोषी अफसरों पर कार्रवाई और घायलों को राहत देने संबंधी उठाए जा रहे कदमों के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है।