पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा सांसद डा. सीपी ठाकुर ने कहा कि अयोध्या विवाद का सौहार्द्रपूर्ण हल तभी संभव है जब वहां मंदिर व मस्जिद, दोनों बनने की बात हो।
कहा कि अटॉर्नी जनरल आफ इंडिया मुकुल रोहतगी विवाद में मध्यस्थता करेंगे, उन्होंने मुस्लिम पक्ष से जुड़े लोगों को वार्ता के लिए बुलाया है।
बाबरी मस्जिद के मुद्दई मरहूम हाशिम अंसारी के आवास पहुंच श्रद्धांजलि देने के बाद डा. ठाकुर मीडिया से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद के सुलह-समझौते से हल को लेकर यूपी और बिहार के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। बीच का रास्ता निकालने की मुहिम चलाई जा रही है।