फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फेस रीडिंग से लगेगी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी, रुकेगा फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन अब फेस रीडिंग से मजदूरों की हाजिरी लेगा। एक अप्रैल से यह व्यवस्था जिले की सभी 491 ग्राम पंचायतों में लागू हो जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम को अपडेट किया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए मोबाइल एप भी बनाया गया है, जिससे विभागीय अधिकारी सीधे निगरानी कर सकेंगे। जिले में 491 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत लगभग 1.56 लाख मनरेगा मजदूर विभिन्न कार्यों में लगे हुए हैं। इस व्यवस्था से किसी प्रकार के फर्जीवाड़े की संभावना नहीं रहेगी।
जिला प्रशासन का मानना है कि इस तकनीक से डुप्लीकेट हाजिरी, फर्जी मजदूरों की उपस्थिति और मस्टर रोल में गड़बड़ी जैसी समस्याओं से निजात मिल सकेगी। एप संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में तकनीकी कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें