फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Fri, 10 Jan 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
विज्ञापन
लखनऊ। बालिका से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में कोर्ट के आदेश पर ठाकुरगंज थाने में आरोपी जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज में रहने वाली बालिका की मां के अनुसार 30 अक्तूबर को बेटी छत पर कपड़े डालने गई थी। इस बीच आरोपी जितेंद्र उसे बुलाकर अपनी छत पर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के शोर मचाने पर उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को बताई। यह भी बताया कि जितेंद्र ने दो-तीन माह पहले भी छेड़छाड़ की थी। डर के चलते वह चुप थी।

महिला का आरोप है कि पुलिस वालों ने घटना को छोटी-मोटी बताकर टाल दिया। इसकी जानकारी पर आरोपी ने उनके घर पहुंचकर धमकाया था। इसके बाद आरोपी अक्सर अभद्र टिप्पणी करने लगा। परेशान होकर कोर्ट की शरण ली। आदेश होने पर छह जनवरी को केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें