फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो महिलाओं को अगवा करने का प्रयास

Wed, 10 Jun 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में एसयूवी सवार दबंगों ने कार से जा रही दो महिलाओं को अगवा करने का प्रयास किया। मामले में कार मालिक ओम साईं राम टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक शुभम पांडेय ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शुभम के अनुसार, यह घटना दो जून की रात करीब 12:30 बजे हुई। चालक जमील अहमद दो महिला मेहमानों को अमौसी एयरपोर्ट ले जा रहा था। निलमथा में एसयूवी ने उनका पीछा किया। एसयूवी सवारों ने पिस्टल दिखाकर गाड़ी रोकने का दबाव बनाया। उन्होंने महिलाओं को कार से उतारने के लिए कहा और अगवा करने की कोशिश की। चालक ने कार की गति बढ़ाकर दोनों ग्राहकों को एयरपोर्ट पहुंचाया। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि चालक से पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज से कुछ लोग चिह्नित किए गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें