दुबग्गा। क्षेत्र की युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पारा पुलिस ने आरोपी इमरान के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
युवती के अनुसार, उसकी मुलाकात उन्नाव के सदाखेड़ा निवासी इमरान से हुई थी। इमरान ने उसे शादी का भरोसा दिया। 2 जनवरी को दोनों ने बुद्धेश्वर मंदिर में शादी की थी। इसके बाद वे काकोरी के बेगरिया इलाके में साथ रहने लगे। युवती का आरोप है कि इमरान ने उसका यौन शोषण किया और अश्लील फोटो व वीडियो बनाए। उसने प्रताड़ित किया, पीटा और करीब एक माह पहले घर से निकाल दिया। आरोपी अब फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसएसआई राकेश पटेल ने बताया कि जल्द ही पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।