कॉलेज के बाहर छात्रा को अगवा करने की कोशिश
लखनऊ। पारा के मोहान रोड स्थित निजी कॉलेज के बाहर मंगलवार दोपहर बीकॉम की छात्रा को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी काकोरी के ईटगांव निवासी आश्रय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी अंश अवस्थी की तलाश की जा रही है।
काकोरी की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे कॉलेज के बाहर बाइक सवार शोहदों ने उसे रोक लिया। जबरन बाइक में बैठाकर घर चलने की बात कहने लगे। विरोध पर छेड़छाड़ और मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले थे।