फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए की जमीन हड़पने की कोशिश, नौ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए के अवर वर्ग अभियंता अब्दुल शमी ने नौ लोगों पर जानकीपुरम योजना की जमीन हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया है। वजीरगंज पुलिस ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धारा में एफआईआर की है।
विज्ञापन

अब्दुल के मुताबिक निरालानगर की मीनू जोशी को वर्ष 1999 में जानकीपुरम योजना के सेक्टर-एच में जमीन आवंटित की गई। बाद में प्राधिकरण ने इसके बदले दूसरी जमीन आवंटित कर दी, जिसके दस्तावेज खो गए। 2024 में मीनू के आवेदन पर दूसरे दस्तावेज तैयार कर दिए गए। 28 मई 2025 को प्राधिकरण ने उनके नाम जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी।

26 जून को प्राधिकरण के अधिकारी मीनू की जमीन पर पहुंचे तो पता चला कि उस पर वजीरगंज के अभिषेक वर्मा का कब्जा था। अगले दिन कार्यालय में पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि दो मार्च को बीकेटी के मामपुर निवासी अनुज कुमार सिंह ने उनके नाम जमीन की रजिस्ट्री की थी। अभिषेक ने दस्तावेज भी दिखाए, जिन्हें अधिकारियों ने फर्जी बताया।
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि उन्होंने प्रतापगढ़ के बाबागंज के श्याम किशोर के जरिये रजिस्ट्री कराई थी। वजीरगंज के हरिकेश सिंह, बीकेटी के नवी कोट नंदना के हरिकेश सिंह और मामपुर बाना के अनुज कुमार सिंह गवाह थे। जांच में सामने आया कि ठगी में विकासनगर सेक्टर आठ के मनोज सिंह, बाराबंकी के बनी कोडर के गोविंद साहू और प्रतापगढ़ के सेनी के रमेश कुमार भी शामिल थे। अब्दुल ने वजीरगंज पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें