लखनऊ। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बुधवार से नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। विद्यार्थियों ने पहले दिन काउंसिलिंग में जरूरी दस्तावेज के बारे में जानकारी ली। संस्थान में संचालित पाठ्यक्रम की उपयोगिता, प्रयोगशाला व वर्कशॉप के बारे में भी पता किया। अलीगंज राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि सत्र 2025-26 में प्रवेश काउंसिलिंग की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश आठ जुलाई तक होगा। संबंधित संस्थान व पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के दौरान मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। पाठ्यक्रम की फीस ऑनलाइन जमा होगी।