लखनऊ। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति व ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। विरोध पर उसे मारापीटा और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ठाकुरगंज थाने में 15 अक्तूबर को केस दर्ज कराया है।
ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज निवासी शबीना का निकाह 28 अप्रैल 2023 को हरदोई के संडीला के रहने वाले शाहरुख खान से हुआ था। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के कुछ दिन बाद से ही पति, सास साबिरा और ससुर इजराइल दहेज को लेकर ताने देने लगे। कार, जेवरात और रुपये की मांग कर रहे थे। विरोध पर मारपीट करते थे। 11 जनवरी को आरोपियों ने उनको कमरे में बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। मदद के लिए शोर मचाया तो मारपीट की। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मायकेवालों ने शाहरुख और उसके घरवालों को समझाने का प्रयास किया, पर कोई हल नहीं निकला।