फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार तीन दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला, 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
तीन दोस्तों पर हमले में 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
अमीनाबाद के चिकमंडी में मामूली बात पर दबंगों ने स्कूटी सवार तीन दोस्तों पर धारदार हथियार व डंडों से हमला बोल दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

तीनों अस्पताल में भर्ती एक युवक की दादी को देखने जा रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने तहरीर के आधार पर 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक अमीनाबाद बृजेश द्विवेदी के मुताबिक, रथखाना इलाके में प्रियांशु शर्मा परिवार के साथ रहते हैं।
प्रियांशु के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह दोस्त कुंडरी रकाबगंज के प्रिंस अग्रवाल व न्यू गणेशगंज शुभम जौहरी के साथ स्कूटी से बलरामपुर अस्पताल में भर्ती अपनी दादी को देखने जा रहे थे।
विज्ञापन

चिकमंडी वाली गली में घुसे, तभी उनकी गाड़ी एक महिला से टकराने से बच गई। हड़बड़ाहट में प्रिंस का मोबाइल गिर गया। इस पर प्रियांशु ने स्कूटी रोकी और महिला से माफी मांगी। तभी वहां पांच-छह अज्ञात युवक पहुंचे और कहासुनी करने लगे।
विज्ञापन

देखते-देखते बढ़ती गई दबंगों की संख्या
आरोप है कि चार-पांच युवकों से कहासुनी हो रही थी। इस बीच करीब 40-50 युवक जुट गए। गाली-गलौज के दौरान दबंगों ने धारदार हथियार व लाठीडंडे से हमला कर दिया। मारपीट में प्रियांशु व शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह वहां से भागे प्रिंस ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने घायल प्रियांशु व शुभम को मेडिकल के लिए भेजा। हालत में सुधार होने के बाद बृहस्पतिवार को प्रियांशु वर्मा ने अमीनाबाद कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अमीनाबाद बृजेश द्विवेदी के मुताबिक, पुलिस टीम वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें