फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की हत्या के बाद सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2020 08:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर के न्यू हैदराबाद निवासी सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ (मध्य) के उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के साथ पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने गाली-गलौज व मारपीट की। शोरगुल सुनकर मौके पर एकत्र लोगों ने एक को दबोच लिया जबकि दो साथी भाग निकले। सूचना पाकर आई पुलिस आरोपी को थाना ले गई। बाद में ध्रुव ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ध्रुव कुमार सिंह न्यू हैदराबाद के काला कांकर स्थित रफत उदय होम्स अपार्टमेंट में रहते हैं। करीब छह महीने से उनके फ्लैट के बगल में अखिलेश कुमार उपाध्याय, कदीर खान और निशांत भी रह रहे हैं।

ध्रुव का कहना है कि तीनों अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं जिससे अपार्टमेंट का माहौल खराब हो रहा है। रोकने-टोकने या समझाने पर तीनों झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। बुधवार रात कदीर खान ने खुद को कबीर खान बताते हुए उन्हें फोन कर मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन


रात करीब 11.30 बजे ध्रुव अपार्टमेंट पहुंचे तो कदीर, अखिलेश और निशांत मिल गए। तीनों ने उन्हें रोककर अभद्रता की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए धक्का दे दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। भीड़ जुटते देख तीनों भागने लगे। हालांकि, कदीर को मौके पर ही दबोच लिया गया।

विज्ञापन

एकत्र हो गए कोतवाली के वकील

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाना ले गई। इस बीच अधिवक्ता पर हमले की जानकारी मिलते ही महानगर कोतवाली में वकील एकत्र हो गए। ध्रुव ने तीनों के खिलाफ नामजद एफआईआर कराई है।

इंस्पेक्टर का कहना है कि कदीर के साथी अखिलेश और निशांत को भी गिरफ्तार कर तीनों को जेल भेज दिया गया है। ध्रुव ने बताया कि इससे पूर्व छह जनवरी को भी अराजकता और अभद्रता करने पर तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

बता दें कि मंगलवार की रात को ही कृष्णानगर इलाके में एक वकील शिशिर त्रिपाठी की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें