श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि 20 जनवरी को प्रयागराज में होने जा रही केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में राममंदिर निर्माण व ट्रस्ट पर मंथन किया जाएगा। प्रयागराज में संतों की बैठक में राममंदिर मॉडल सहित अन्य पहलुओं पर व्यापक चर्चा होने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। राममंदिर निर्माण में अब देरी नहीं होनी चाहिए।
बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी मांग की है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आये और राम मंदिर निर्माण की शुरुआत करें। इकबाल का कहना है कि उनके वालिद मरहूम हाशिम अंसारी और न्यास के प्रथम अध्यक्ष महंत रामचंद्र दास दोनों मित्र थे और साथ में मंदिर मस्जिद का मुकदमा लड़ते थे। उन दोनों की मित्रता अयोध्या में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल थी।