फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केकेसी में दो गुट भिड़े, लाठी-डंडों से फोड़ दिया सिर

Tue, 06 Mar 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हमले में घायल केकेसी के छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के केकेसी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तनातनी में सोमवार दोपहर छात्रों के एक गुट ने दो छात्रों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घायल छात्र ने चार को नामजद करते हुए हुसैनगंज कोतवाली में रिपोर्ट कराई है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि बीकॉम तृतीय वर्ष के शिवम राय ने उज्ज्वल भारद्वाज व उसके साथी कुलस त्रिपाठी, यशु सिंह व आशु सिंह पर हमले का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई है। कहा, उज्ज्वल ने साथियों की मदद से कॉलेज परिसर में लगे उसके बैनर फाड़ दिए।

इसका विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला करके लहूलुहान कर दिया। इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि छात्रनेताओं में वर्चस्व को लेकर खींचतान पता चली है। उज्ज्वल के खिलाफ अन्य शिकायतें हैं। शिवम, उसके साथी गुलजार खान का डॉक्टरी मुआयना करवाकर आरोपियों को तलाशा जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें