फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस पर हमले में तीन सिपाही व एसओ घायल

Mon, 28 Sep 2015 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिकैतनगर (बाराबंकी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप के एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार रात पुलिस के मस्जिद में घुसने की अफवाह पर आकोशित लोगों ने रविवार सुबह दरियाबाद चौराहे पर कस्बे की तरफ आ रहे टिकैतनगर एसओ टीपी सिंह व सिपाहियों पर हमला कर दिया। इसमें एसओ समेत तीन सिपाही घायल हो गए। एक सिपाही की हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। तनाव के मद्देनजर कई थानों की पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। आक्रोशित लोगों ने पूरे दिन बाजार भी बंद रखा। एएसपी ने वार्ता कर मामला शांत कराया।

तनाव बरकरार है। उधर एएसपी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मस्जिद के पास बने एक घर में छापेमारी की थी लेकिन किसी ने मस्जिद में घुसने की अफवाह फैला दी। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

यह है मामला

दो जून 2015 को दरियाबाद कस्बे की ही एक महिला द्वारा कोर्ट के आदेश पर दरियाबाद थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया गया था। मामले में यहां के रहने वाले मुमताज उर्फ शिब्बू, हकीम व हरबंशपुर गांव के नानकराज यादव के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इनमें से किसी भी आरोपी की अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

दरियाबाद पुलिस को शनिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी शिब्बू कस्बे में ही चीनी मस्जिद के पास एक घर में छिपा है। इसके बाद थाने की टीम ने मौके पर छापेमारी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। इसी बीच किसी ने पुलिस द्वारा मस्जिद में घुसने की अफवाह फैला दी।

इससे लोग आक्रोशित हो उठे। इसके बाद रविवार सुबह लोगों ने यह कहते हुए दरियाबाद कस्बे में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया कि पुलिस ने बिना किसी परमीशन में मस्जिद में पहुंचकर मनमानी की है। कस्बे में बढ़ते तनाव को देखते हुए आस पास के कई थानों की पुलिस को पहुंचने का निर्देश दिया गया। इसी दौरान टिकैतनगर एसओ टीपी सिंह पुलिस बल के साथ दरियाबाद जा रहे थे।

तभी चौराहे के पास पुलिस जीप देखते ही लोगों ने उस पर पथराव करना शुरू कर दिया। भीड़ ने पुलिस जीप को घेर लिया व जीप में बैठे सिपाही बुद्धीलाल, राजेंद्र, रणविजय की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच एसओ टीपी सिंह से भी लोगों ने हाथापाई की। इस मारपीट व पथराव में सिपाही बुद्धीलाल को गंभीर चोट आई है वहीं एसओ व दोनों सिपाहियों को मामूली चोटें आई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें