फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला, पिस्टल लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र में दबिश देने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने न सिर्फ लाठी-डंडे से हमला कर पिटाई की बल्कि पिस्टल लूटने का भी प्रयास किया। सूचना पर जब तक थाने से पुलिस फोर्स पहुंची हमलावर भाग चुके थे। मामले में गुडंबा थाने के उपनिरीक्षक ने सात नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गुडंबा थाने के उपनिरीक्षक मारूफ आलम के मुताबिक, शनिवार देर रात वह हेड कांस्टेबल अवधेश गिरी व कलीम के साथ एक वारंटी की तलाश में क्षेत्र के भाखामऊ गांव गए थे। वहां से लौटते वक्त इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास कुछ लोगों के बीच मारपीट हो रही थी। मारूफ आलम के मुताबिक, मामले की जानकारी के लिए वह रुके तो आपस में झगड़ा कर रहे लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हेड कांस्टेबल अवधेश गिरी व कलीम की जमकर पिटाई कर दी गई। दोनों पुलिसकर्मी जख्मी होकर गिर पड़े तो हमलावरों ने पिस्टल लूटने का भी प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वहां से भागकर थाने पर सूचना दी। इस पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग गए।
मामले में उपनिरीक्षक मारूफ आलम ने गनेश कश्यप, संतोष रावत, अनिल यादव, गब्बार, पप्पू, दिनेश व कैलाश के खिलाफ नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट व हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुडंबा इंस्पेक्टर मो. अशरफ ने बताया कि इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दहशत के चलते घरों में दुबके रहे लोग
लखनऊ। उपनिरीक्षक मारूफ आलम के मुताबिक, पुलिस टीम पर हमले के वक्त गांव में इस कदर दहशत थी कि लोग इधर-उधर भागने लगे और जाकर घरों में दुबक गए। तमाम लोगों के तो जूते-चप्पलें तक छूट गईं। बाद में पुलिस फोर्स पहुंचने पर भी लोग घरों से नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें