फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर में घुसकर असलहों से लैस बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

Wed, 31 Mar 2021 02:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित सहारा स्टेट में अधिवक्ता राजा सिंह, अभीष्ट प्रताप सिंह व अश्वनी सिंह पर 15 से 20 अज्ञात लोगों ने असलहे से लैस होकर धावा बोल दिया। जिसमें अधिवक्ता घायल हो गए।

विज्ञापन


सहारा स्टेट के अंदर हुए हुए इस हमले से अफरातफरी मच गई। वहीं, पीड़ित के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। अधिवक्ता पर हुए जनलेवा हमले की सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक सभी आरोपी भाग निकले। पुलिस पीड़ित के शिकायती पत्र के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जानकीपुरम इलाके के सहारा स्टेट में अधिवक्ता राजा सिंह अपने मित्र अश्वनी प्रताप सिंह और अभीष्ट सिंह के साथ रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार रात कार सवार 15 से 20 लोग उनके घर पहुंच गए और हमला कर दिया जिसमें घर में मौजूद तीनों ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मामले में शैलेन्द्र वर्मा उर्फ वीरू पटेल, विवेक वर्मा उर्फ मुन्ना, रजनी वर्मा, सागर, सेतु और 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन सभी आरोपी मौके से फरार हैं।

बता दें कि, जानकीपुरम में राजा सिंह के ऊपर अभी बीते 6 माह पहले भी जनलेवा हमला हुआ था। जिसमें राजा सिंह के घर पर बमबाजी करने के साथ ही असलहे से कई राउंड फायरिंग की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें