फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के हत्यारे देवर को आजीवन कारावास की सजा

Wed, 31 Mar 2021 12:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

  • अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला
  • 2014 में फावड़े से सिर पर वार कर मार डाला था भाभी को
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सुंदरनगर) हंस राज की अदालत ने भाभी की हत्या के दोषी देवर को आजीवन कारावास के साथ जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन एवं बचाव पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोप सिद्ध होने पर आलम सिंह अवतार सिंह निवासी डीनक जिला मंडी को आजीवन कारावास और 20,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन


जुर्माना अदा न करने की सूरत में अदालत ने दोषी को तीन महीने की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भी सुनाई। जिला न्यायवादी मंडी कुलभूषण गौतम ने बताया कि 12 फरवरी 2014 को आलम सिंह अवतार सिंह निवासी डीनक अपने मकान के लिए पीने के पानी की पाइप दबाने के लिए बीजी हुई गेहूं को काट कर नाली खोद रहा था। उसकी भाभी सुरेंद्र कौर ने कहा कि बिना पूछे उनका खेत क्यों खोद रहा है।

इस पर आलम सिंह ने अपने हाथ में ली हुई झाम्ब (फावड़ा) से भाभी के सिर पर चोट मार दी। इससे उसकी मृत्यु हो गई। इस पर थाना सुंदरनगर में अभियोग संख्या 40/14 दर्ज हुआ था। मामले की तफ्तीश निरीक्षक जगदीश कंवर ने की। जांच पूरी कर मामले का चालान अदालत में दायर किया। अदालत में अभियोजन पक्ष की तरफ से मुकद्दमे की पैरवी चानन सिंह उप जिला न्यायवादी सुंदरनगर ने की। अभियोजन पक्ष ने अदालत में 26 गवाहों के बयान कलमबंद करवाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें