फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में चले चाकू, एक गंभीर, संस्थान की सुरक्षा पर उठे सवाल

Wed, 09 Dec 2020 01:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में मंगलवार सुबह मरीज की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। तीमारदारों और चिकित्साकर्मियों में मारपीट के दौरान चाकू के वार से वार्ड ब्वॉय गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य कर्मचारी जख्मी हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में माता प्रसाद (68) को भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें एचडीयू में भेज दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उन्हें कई गंभीर समस्याएं थीं। सुबह करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वे इलाज में लापरवाही का आरोप लगा आक्रोशित हो गए।

आरोप है कि कुछ देर बाद परिवार के अन्य लोग भी इमरजेंसी में आ गए और हंगामा करने लगे। आरोप है कि कर्मचारियों ने समझाने का प्रयास किया तो चाकू से वार कर दिया। इस दौरान वार्ड ब्वॉय सचिन को पेट के दाहिनी ओर गंभीर चोटें आईं। दो अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सचिन को भर्ती कर चाकू के वार से पेट के अंदर जमे खून को निकालना पड़ा। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। घायल कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आकाश, अर्जुन, आदित्य, रितिक और देवा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना ने लोहिया संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। डेढ़ सौ से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बावजूद संस्थान में आए दिन बवाल हो रहा है। संस्थान की इमरजेंसी में मरीज की मौत के बाद तीमारदार अकसर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर मारपीट व तोड़फोड़ करते हैं। यह हाल तब है जब यहां पुलिस चौकी का भी इंतजाम है।

पुलिस के पहुंचने तक आरोपी भाग निकलते हैं। लचर सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों में भी नाराजगी है। उनका आरोप है कि ज्यादातर सुरक्षाकर्मियों को प्रशासनिक अधिकारियों के कमरे के बाहर तैनात कर दिया गया है। कुछ तो अफसरों के घर पर ड्यूटी कर रहे हैं।

ऐसे में इमरजेंसी से वार्ड तक सुरक्षा प्रभावित हो रही है। इस बाबत मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह का कहना है कि जरूरत के हिसाब से सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इमरजेंसी में अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें