फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्तजा को आज लखनऊ लाएगी एटीएस : गोरखपुर दफ्तर में हुई पूछताछ, मुर्तजा के घर व नेपाल बॉर्डर भी गई एटीएस

Wed, 13 Apr 2022 11:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एटीएस ने मंगलवार को गोरखपुर स्थित दफ्तर में मुर्तजा से लंबी पूछताछ की। बाद में उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इससे पहले सोमवार रात में मुर्तजा को लेकर एटीएस की टीम उसके घर भी गई थी जहां उसके कमरे की तलाशी ली थी।
विज्ञापन
आरोपी मुर्तजा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा कर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को एटीएस बुधवार को लखनऊ लाएगी। उसे न्यायालय में पेश करने के लिए 11 अप्रैल को गोरखपुर ले जाया गया था। 

विज्ञापन


एटीएस ने मंगलवार को गोरखपुर स्थित दफ्तर में मुर्तजा से लंबी पूछताछ की। बाद में उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इससे पहले सोमवार रात में मुर्तजा को लेकर एटीएस की टीम उसके घर भी गई थी जहां उसके कमरे की तलाशी ली थी। घर से भागने के बाद मुर्तजा जिन-जिन स्थानों पर गया और जिनसे मिला है, एटीएस ने उसकी लिस्ट तैयार की है। जल्द ही उन सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। 

मुर्तजा पांच अप्रैल से एटीएस के कब्जे में है। 11 अप्रैल को रिमांड पूरा होने के बाद एटीएस ने उसे कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने 16 अप्रैल तक उसकी रिमांड बढ़ा दी है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि एटीएस की टीम मुर्तजा को लेकर नेपाल बॉर्डर भी गई थी। घटना को अंजाम देने से पहले मुर्तजा वहां गया था। मुर्तजा ने एटीएस को जो जानकारी दी थी, उसका सत्यापन कराया गया। 
विज्ञापन


अस्पताल से डिस्चार्ज हुए घायल जवान
हमले में घायल पीएसी जवान अनिल पासवान और गोपाल गौड़ को मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया। दोनों का स्वास्थ्य बेहतर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें