फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी, एनीवर्सिरी और जन्मदिन पर एटीएस के पुलिस कर्मियों को मिलेगी छुट्टी

Thu, 10 Aug 2017 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी एटीएस
विज्ञापन
एटीएस में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए आईजी एटीएस ने एक नई पहल की है। आईजी असीम अरुण ने निर्देश जारी किया है कि एटीएस में तैनात किसी भी पुलिस कर्मी या कर्मचारी को शादी, शादी की सालगिरह और खुद के जन्मदिन या बच्चों के जन्मदिन पर मांगे जाने वाले अवकाश को मना नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


आईजी ने अपने फेसबुक आईडी पर पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी का वह पत्र भी साझा किया है जिससे प्रेरित होकर उन्होंने अपने कार्यालय में यह आदेश जारी किया है।

दर असल पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सभी थाने और शाखाओं को एक पत्र जारी कर कहा था कि यहां नियुक्त पुलिस कर्मचारीगण को शादी, सालगिरह या अपने स्वंय या अपने बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर अवकाश के लिए मना नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सात अगस्त को भेजे पत्र में नैथानी ने इसे तत्काल लागू करने के लिए कहा था। आईजी एटीएस असीम अरुण ने कलानिधि नैथानी के पत्र को अपनी फेसबुक वाल पर शेयर करते हुए लिखा कि कलानिधि अति संवेदनशील और प्रभावी लीडर हैं। पुलिस कर्मियों को छुट्टी देने की उनकी इस पॉलिसी को जरूर पढ़ें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें