सरोजनीनगर में एटीएस मुख्यालय के बैरिक में अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से एटीएस कमांडो बृजेश यादव (32) ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। एटीएस सूत्रों के मुताबिक पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहे कमांडो की देर रात तक पत्नी से कहासुनी हुई। और इसके बाद सुबह अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक कमांडो के आसपास किसी तरह का कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। कमांडो के परिवारीजनों को सूचना कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरोजनीनगर थाना पुलिस के मुताबिक बृजेश यादव पुत्र सोमनाथ मूल रूप से गांव चिटउहा थाना गगहा जिला गोरखपुर का रहने वाला था। एटीएस सूत्रों के मुताबिक पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहे कमांडो की देर रात तक पत्नी से कहासुनी हुई। और इसके बाद सुबह अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।