फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कुवैत से किया था फोन

Wed, 17 Jun 2020 09:04 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज को विदेश के नंबर से फोन कर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले मोहम्मद गफ्फार को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी बिजनौर जिले का निवासी है। सासंद को विदेश के एक नंबर से फोन किया गया था। फोन करने वाले ने उन्हें अपशब्द कहे थे और बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस मामले की जांच एटीएस को सौंपी गई थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एटीएस ने जांच शुरू कि तो सामने आया कि फोन कुवैत से आया था। इसके बाद एटीएस को पता चला कि फोन करने वाला उतर प्रदेश के बिजनौर जिले का है। एटीएस ने आरोपी के बिजनौर के मांडावली थाना क्षेत्र के उसके आवास की जानकारी हासिल की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से हुई पूछताछ के बाद गफ्फार ने स्वीकार किया कि उसने यह फोन तब किया जब वह कुवैत गया था। गफ्फार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एटीएस ने उसके पास से वह फोन भी बरामद किया है जिससे धमकी दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें