फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: सीतापुर में एटीएम मशीन उखाड़ ले गए बदमाश, खेत में पड़ी मिली मशीन, 22 लाख रुपये चोरी

Mon, 03 Jun 2024 12:27 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में बदमाश एटीएम मशीन ही जड़ से उखाड़कर ले गए और कैश निकालकर मशीन को खेत में फेंक दिया।
 
विज्ञापन
एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की कोतवाली लहरपुर क्षेत्र के व्यस्ततम चौराहा मजाशाह के पास तंबौर मार्ग पर गोरिया प्रहलादपुर गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के एटीएम को अज्ञात बदमाश जड़ से उखाड़ कर फरार हो गए। पुलिस टीम को तालगांव कोतवाली क्षेत्र के धोन्धी गांव निवासी पुतान के खेत मे खाली एटीएम मशीन पड़ी मिली है। एटीएम में 22 लाख 30 हजार 500 सौ रुपए थे, जो चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मजाशाह चौराहे के पास एसबीआई की शाखा है। पास में ही इसका एटीएम लगा है।  सोमवार सुबह जब स्थानीय लोग नमाज पढ़ने गए तो एटीएम को टूटा हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा व भारी पुलिस बल पहुंचा और मौके की जांच कर अगल-बगल लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

ये भी पढ़ें - 'देश नकारात्मक ताकतों से आजाद होने जा रहा है', लोकसभा चुनाव परिणाम पर बोले अखिलेश यादव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिग्गजों की सीट पर ही हुआ कम मतदान, कई सीटों पर 40 फीसदी से ज्यादा मतदाता बूथों तक नहीं पहुंचे
विज्ञापन


अज्ञात बदमाश एटीएम के शटर का ताला तोड़कर पूरे एटीएम को ही किसी वाहन पर लादकर फरार हो गए। घटना से पहले बदमाशों ने एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया।

एटीएम में कितनी रकम थी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें