फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: नशे में धुत होकर चोरी करने गया चोर, सामान समेटा फिर सो गया, नींद खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी

Mon, 03 Jun 2024 11:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow: लखनऊ में चोर के साथ एक अजीब हादसा हो गया। वह नशे में धुत होकर चोरी करने गया लेकिन उसे वहीं नींद आ गयी। जब नींद खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी। 
विज्ञापन
चोर जब उठा तो सामने पुलिस खड़ी थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इंदिरानगर में शनिवार रात डॉक्टर के घर में नशे में धुत चोर ताला तोड़कर घुस गया। सामान इकट्ठा किया और फिर सो गया। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो चोर की नींद खुली। उसी वक्त उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर चोरी के छह केस दर्ज हैं। एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल ने बताया कि इंदिरानगर बी ब्लॉक में डॉक्टर सुनील पांडेय का मकान है। ये मकान बंद रहता है। डॉक्टर सुनील इंदिरानगर सेक्टर-10 में स्थित अपने दूसरे मकान में रहते हैं। रविवार सुबह पड़ोसियों की नजर पड़ी तो देखा कि सुनील के घर का दरवाजा खुला है। ताला टूटा पड़ा है। जब वह भीतर गए तो देखा कि एक लड़का सो रहा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसीपी के मुताबिक चोरी के इरादे से घुसे समद्दीपुर गांव निवासी कपिल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


आधी रात घुसा था, तोड़फोड़ भी की
इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि आधी रात को आरोपी कपिल घर में घुसा था। उसने गीजर खोला था। तमाम सामान जुटाया था। साथ ही एसी आदि निकालने के लिए तोड़फोड़ भी की थी। नकदी आदि उसको नहीं मिल सकी थी। आरोपी स्मैक का लती है। नशे में होने की वजह से वह वहीं सो गया। पूछताछ में वह बोला कि उसको नींद आ गई थी। कुछ देर सोने के बाद जाने की सोचा था लेकिन सुबह हो गई। तब तक पड़ोसी और पुलिसकर्मी पहुंच चुके थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें