फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात एटीएम करते हैं इस्तेमाल तो पढ़ें यह खबर

Sun, 03 Aug 2014 11:59 AM IST
अभिषेक यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप अपनी जेब में नाममात्र के रुपये रखते हैं और जरूरत होने पर किसी भी समय एटीएम से रुपये निकालने की आदत डाल चुके हैं तो सावधान होने हो जाइए।
विज्ञापन


आपकी यह आदत किसी भी समय आपको मुश्किल में डाल सकती है। सुरक्षा के नाम पर बैंकों ने 1 अगस्त से राजधानी में अपने एक तिहाई एटीएम रात में 8 से 12 घंटे के लिए बंद करना शुरू कर दिया है।

लखनऊ के नाका हिंडोला, राजाजीपुरम, आलमबाग, चौक से लेकर गोमतीनगर के पत्रकारपुरम, मिठाई वाला चौराहा, अलीगंज, चिनहट, मड़ियांव के रिहायशी इलाकों में लगाए गए अधिकतर एटीएम अब रात 8 बजे के बाद बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन


इन्हें फिर सुबह 8 बजे ही खोला जाता है। इस दौरान मौके पर न कोई सुरक्षा गार्ड छोड़ा जा रहा है न क्लोज सर्किट टीवी कैमरे ही ऑन रहते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एजीएम (एटीएम-यूपी) डीके शर्मा ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस निर्णय के पीछे एक पूरा अध्ययन कराया है। इसमें ऐसे एटीएम चिंह्नित किए गए जिनमें रात में 10 या उसे कम ट्रांजेक्शन होते हैं।
विज्ञापन


इतने कम ट्रांजेक्शन के लिए सुरक्षा को दांव पर लगाना उचित नहीं था। इसलिए तय किया गया कि इन्हें रात 8 से सुबह 8 बजे तक बंद रखा जाए।

प्रदेश के गांवों में ऐसे 233 एटीएम चिंह्नित किए गए थे। तो शहरी क्षेत्रों में इनकी संख्या करीब 700 है।

दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि एटीएम बंद करने के लिए सारे बैंकों ने कॉरपोरेट से अनुमति ली है।

आरबीआई की लखनऊ रीजनल डायरेक्टर सुप्रिया पटनायक कहती हैं कि यह बैंकों का नीतिगत निर्णय है। जहां उपयोग कम है वे एटीएम बंद कर रहे हैं।

इससे नागरिकों को परेशानी न हो इसके लिए आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे ऐसी जगहों के एटीएम बंद न करें जहां नागरिकों को आपात स्थिति में पैसों की जरूरत पड़ती है।

जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और उसके आसपास के क्षेत्र, अस्पतालों के निकट मौजूद एटीएम, व्यावसायिक क्षेत्र, आदि इसमें शामिल हैं।

140 से अधिक एटीएम रात को बंद
लखनऊ में प्राइवेट और नेशनलाइज्ड बैंकों को मिलाकर 490 एटीएम हैं। इनमें से सर्वाधिक 120 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के हैं।

इसके बाद एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, पंजाब नेशनल बैंक आदि का नंबर आता है। सभी बैंकों के 140 से अधिक एटीएम रात को बंद किए जा रहे हैं।

जहां एसबीआई ने एमटीएम बंद रखने की समय अवधि रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक रखी है। तो वहीं यूनियन बैंक ने रात 11 बजे से यह बंदी लागू की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें