पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए आरोपी राकेश उर्फ नाकेश ने शाइस्ता परवीन के बैग को छुपाया था। उसकी निशादेही पर बरामद बैग में अली अहमद का फोटो लगे दो आधार कार्ड बरामद किए गए। इसमें एक आधार कार्ड मोहम्मद साबिर पुत्र सिद्धिकी के नाम है, जिस पर अतीक के बेटे अली अहमद का फोटो लगा है जो कूटरचित है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, बेटे अली और शूटर साबिर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए आरोपी राकेश उर्फ नाकेश ने शाइस्ता परवीन के बैग को छुपाया था।
विज्ञापन
उसकी निशादेही पर बरामद बैग में अली अहमद का फोटो लगे दो आधार कार्ड बरामद किए गए। इसमें एक आधार कार्ड मोहम्मद साबिर पुत्र सिद्धिकी के नाम है, जिस पर अतीक के बेटे अली अहमद का फोटो लगा है जो कूटरचित है। जिसके सम्बंध में शाइस्ता परवीन, अली अहमद और साबिर के विरूद्ध मुक़दमा आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत थाना धूमनगंज में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना निरीक्षक संजय कुमार सिंह को सौंपी गई है।