फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर: सीएम योगी ने की अफसरों की तारीफ, बैठक कर कानून व्यवस्था का लिया जायजा

Thu, 13 Apr 2023 02:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ बैठक की और कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अधिकारियों की तारीफ की और वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने यूपीएसटीएफ के साथ, यूपी डीजीपी, स्पेशल डीजी और पूरी पुलिस टीम की सराहना की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री योगी को दी। इस पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी को सौंप दी गई है।

इस पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बिल्कुल भी समझौता नहीं करेंगे। एक-एक माफिया को मिट्टी में मिलाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक अपराधी का ऐसा अंजाम बताता है कि माता-पिता को ध्यान रखना चाहिए कि वो बच्चों को अपराधी नहीं बनाएंगे और उन्होंने अपराधी नहीं बनाया होता तो अतीक के बेटे का भी ऐसा अंजाम नहीं होता।

केशव ने ट्वीट कर भी कहा कि यूपीएसटीएफ को बधाई देता हूं। उमेश पाल एडवोकेट और पुलिस के जवानों के हत्यारों का यही हश्र होना था।

ये भी पढ़ें - सपा ने कानपुर महानगर के महापौर प्रत्याशी का किया एलान, झांसी का उम्मीदवार बदला

ये भी पढ़ें - पुराने फार्मूले से नए चुनाव जीतने की आस में BSP, मुस्लिम-दलित गठजोड़ बनेगा आधार; जानिए समीकरण


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। उसे कठोर से कठोर सजा मिलेगी। योगी सरकार जनता को सुरक्षित शासन देने के लिए प्रतिबद्घ है।
विज्ञापन


अतीक अहमद का पुत्र असद उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा था और पांच लाख रुपये का इनामी था। असद अपने साथी मकसूद के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ के दौरान ढेर हो गया। बृहस्पतिवार  दोपहर एसटीएफ के डिप्टी एसपी नरेंद्र कुमार एवं डीएसपी विमल कुमार की अगुवाई में एसटीएफ को असद के झांसी से होकर गुजरने की सूचना मिली थी।

एसटीएफ टीम ने उसे परीक्षा पावर के पास घेर लिया। एसटीएफ के घेरते ही ही असद ने अपनी विदेशी राइफल से गोली चलाई। एसटीएफ ने भी जवाब में फायर किए। एसटीएफ की गोली लगने से असर मौके पर ही मारा गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें