जानकारी देते निदेशक डॉ प्रबोध कुमार त्रिवेदी ( बाएं से तीसरे) भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्त
लखनऊ। खेल के मैदान में अब वैज्ञानिक संस्थानों के कर्मचारी दमखम दिखाएंगे। केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) में 53वें शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट के द्वितीय जोनल (आउटडोर) 2026 का आयोजन 18 से 20 नवंबर तक होगा। इसमें आठ सीएसआईआर संस्थानों के 162 खिलाड़ी क्रिकेट और वाॅलीबाॅल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
टूर्नामेंट का आयोजन सीमैप स्टाफ क्लब ''महक'' की ओर से सीएसआईआर खेल प्रोत्साहन बोर्ड के तत्वावधान में किया जा रहा है। मंगलवार को उद्घाटन समारोह में सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि और भारतीय वाॅलीबाॅल टीम के पूर्व कप्तान व अर्जुन पुरस्कार विजेता रणवीर सिंह ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और मेहनत का संदेश दिया। इस मौके पर टूर्नामेंट की स्मारिका और 30-31 जनवरी 2027 को होने वाले सीमैप किसान मेले के कर्टेन रेजर का विमोचन भी किया गया।
प्रतियोगिता में शामिल आठ सीएसआईआर संस्थान
सीएमईआरआई, दुर्गापुर
सीआईएमएफआर, धनबाद
आईआईसीबी, कोलकाता
आईआईसीटी, हैदराबाद
एनईएसटी, जोरहाट
एनएमएल, जमशेदपुर
सीसीएमबी, हैदराबाद
सीएसआईआर मुख्यालय, नई दिल्ली
नोट: सीमैप, लखनऊ इस टूर्नामेंट का मेजबान संस्थान है।