लखनऊ। दिल्ली, पंजाब व बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने नौ त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इनमें लखनऊ, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर एवं आसपास के स्टेशनों से गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि ट्रेन संख्या 05211 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल मंगलवार को मुजफ्फरपुर से 13.35 बजे चली। यह गोरखपुर होते हुए बुधवार को लखनऊ से दोपहर 01.40 बजे चलकर रात 09.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन 09439/09440 अहमदाबाद–गोरखपुर–अहमदाबाद बुधवार को दोपहर 01.00 बजे चलकर कानपुर, ऐशबाग से रात 00.58 बजे, बाराबंकी से 02.25 बजे एवं गोंडा से 03.40 बजे होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 19 को गोरखपुर से सुबह 10.50 बजे चलकर गोंडा से दोपहर 13.40 बजे, बाराबंकी से 14.55 बजे और ऐशबाग से 16.30 बजे चलकर अहमदाबाद पहुंचेगी।
ट्रेन 05517/05518 सहरसा–अमृतसर–सहरसा बुधवार को दोपहर 13.35 बजे चलकर अगले दिन लखनऊ से सुबह 06.05 बजे प्रस्थान कर अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर से 20 नवंबर को चलकर लखनऊ 18.40 बजे तथा गोरखपुर से अगले दिन 00.12 बजे प्रस्थान कर सहरसा पहुंचेगी।