फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में लौटे अतीक की गुंडई फिर शुरू!

Sat, 08 Mar 2014 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे अरसे बाद सपा में लौटे माफिया अतीक अहमद ने गुंडई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बलरामपुर के बीएसए दफ्तर के पास बन रही बाउंड्रीवाल को श्रावस्ती लोकसभा सपा प्रत्याशी अतीक अहमद ने लोगों की मदद से गिरवा दी।

अतीक का कहना है कि बाउंड्रीवाल जनहित की अनदेखी कर बनाई जा रही थी। लोगों की शिकायत पर मैं मौके पर देखने गया था। बाउंड्रीवाल गिराए जाने से मेरा कोई लेना देना नहीं है।

डीएम कराएंगे जांच, होगी कार्रवाई

डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की बात कही है।

गुरुवार की दोपहर बीएसए ऑफिस परिसर के चारों तरफ निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल ढहा दी गई। बाउंड्रीवाल ढहाने का काम मौके पर मौजूद श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी की मौजूदगी में किया गया।

बाउंड्री ढहने के बाद अतीक अहमद अपने समर्थकों के साथ मौके से क्षेत्र में चले गए।

बाउंड्रीवाल ढहाये जाने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम वाईबी सिंह, सीओ सिटी श्रीश्चंद्र व नगर कोतवाल श्रीनाथ यादव ने मामले की छानबीन कर अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी है।

अतीक ने क्या थी सफाई

अतीक अहमद ने सफाई देते हुए कहा कि इस मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं गुरुवार को मैं अपने साथियों के साथ उधर से गुजर रहा था।

स्थानीय निवासियों ने मुझे रोककर बताया कि बाउंड्रीवाल का निर्माण जनहित में अनदेखी कर कराया जा रहा है।

यह भी बताया कि मौके पर 10 फीट की गली है, जिसे प्रशासन जबरन कब्जा करवा रहा है। कुछ लोगों ने गुणवत्ता विहीन निर्माण की भी शिकायत की।

मौके पर काफी भीड़ थी। कुछ लड़कों ने गुणवत्ता दिखाने के लिए बाउंड्रीवाल की ईंटें उखाड़ दी। बाउंड्रीवाल ढहाये जाने का मेरे ऊपर लगाया जा रहा आरोप झूठा है।
विज्ञापन

जनहित की हो रही अनदेखी

उधर, नगर पालिका बलरामपुर के चेयरमैन -मो. जावेद हसन का कहना है कि बीएसए कार्यालय परिसर में बन रही बाउंड्रीवाल में जनहित की अनदेखी की जा रही है।

स्थानीय निवासियों की गली को जबरन कब्जा किया जा रहा है। मैनें 28 फरवरी को मौका मुआयना कर काम रुकवा दिया था तथा जिला प्रशासन से जनहित का ध्यान रखने की अपील की थी।

हालांकि, बलरामपुर के डीएम मुकेश चन्द्र का कहना है कि बीएसए ऑफिस परिसर में बन रही बाउंड्रीवाल ढहा दिये जाने की सूचना मिली है।

मामले की जांच सदर एसडीएम तथा सीओ सिटी को सौंपी गई है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें