फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया अतीक के बरेली जेल पहुंचते ही अफसरों के पसीने छूटे, डीएम बोले- किसी और जेल में शिफ्ट करें

Fri, 04 Jan 2019 02:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देवरिया से बरेली जिला जेल में शिफ्ट किए गए माफिया अतीक अहमद की सुरक्षा को लेकर यहां जेल प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। जेल अधीक्षक ने स्टाफ की कमी और थाना काफी दूरी पर होने समेत कई दिक्कतों का जिक्र करते हुए डीएम को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने अतीक को किसी दूसरी जेल में शिफ्ट करने की रिपोर्ट प्रमुख सचिव कारागार को भेज दी है। अब शासन स्तर पर फैसला होना है कि अतीक को बरेली में ही रखा जाना है या उसे कहीं और भेजा जाएगा।

माफिया अतीक अहमद को मंगलवार को देवरिया से बरेली जिला जेल में लाए जाने के बाद से ही यहां जेल अधिकारियों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। बुधवार को अतीक अहमद ने मुंहमांगी सुविधाएं न मिलने पर जेल अधिकारियों को यह धमकी भी दे दी थी कि उसे सुविधाएं नहीं मिली तो उनके लिए उसे कंट्रोल कर पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


इसके बाद जेल अधिकारियों ने कोशिश शुरू कर दी है कि अतीक को बरेली के बजाय किसी और जेल में शिफ्ट कर दिया जाए। जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र ने अतीक की सुरक्षा पर हाथ खड़े करते हुए डीएम को पत्र भेजा है।

जिलाधिकारी ने अतीक को शिफ्ट करना बताया जरूरी

- फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जेल के अधिकारियों ने अतीक अहमद को बरेली से किसी और जेल में शिफ्ट किए जाने के संबंध में पत्र भेजा था। इसमें जेल अफसरों ने कई दिक्कतों का उल्लेख करते हुए बरेली कारागार से अतीक को शिफ्ट करना जरूरी बताया है। मैंने इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी है।

तलाशी पर माफिया बोला- सब देवरिया छोड़ आए.. यहां कुछ नहीं

देवरिया से ट्रांसफर हुए माफिया अतीक अहमद का नया ठिकाना अब जिला जेल की बैरक नंबर 98 है। जेल प्रशासन ने उसे तन्हाई बैरक से हटाकर नौ अन्य बंदियों के साथ रखा है। वहीं जेल से ही मोबाइल के जरिए अपने गुर्गों से बात करने के इनपुट पर गुरुवार शाम साढ़े चार बजे पुलिस-प्रशासन ने माफिया की बैरक में छापामारी कर दी।

अधिकारी तीसरे सर्किल की बैरक नंबर 98 पर पहुंचे। माफिया की तलाशी के बाद घंटेभर तक उसकी बैरक खंगाली गई। अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल, हथियार जैसी चीज नहीं मिली है। एक अधिकारी ने बताया कि बैरक की तलाशी के दौरान माफिया ने कहा - सब कुछ देवरिया छोड़ आए हैं.. यहां नहीं है कुछ।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान अफसरों से बातचीत करता रहा माफिया

तलाशी के दौरान माफिया अधिकारियों के साथ सामान्य बातचीत करता रहा। उसने जेल के अंदर प्रशासकीय व्यवस्थाओं में सहयोग करने की बात भी कही।

जेल में छापामारी से पहले अधिकारियों ने बॉडी प्रोटेक्टर पहने। छापामारी के दौरान हंगामा, बवाल की आशंका में ये तैयारियां की गईं। पुलिस और प्रशासकीय अधिकारियों के साथ बाकी फोर्स भी लाठियों के साथ मुस्तैद नजर आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें