फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अटल आवासीय योजना की लॉटरी आज व कल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। एलडीए की देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना के फ्लैटों की लॉटरी बृहस्पतिवार व शुक्रवार को होगी। योजना के 2,496 फ्लैटों के लिए 5781 लोगों ने पंजीकरण कराया है। लॉटरी गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) के मर्करी हाल में सुबह 10 बजे से होगी जिसका सजीव प्रसारण एलडीए के यूट्यूब चैनल पर होगा।
विज्ञापन




एलडीए सचिव व कार्यवाहक उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि अटल नगर आवासीय योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट हैं। इसमें से 1832 फ्लैट वन बीएचके और 664 फ्लैट टू बीएचके के हैं जिनका आकार 30 से 54.95 वर्गमीटर तक है। इनकी कीमत 9.82 लाख रुपये से शुरू है। योजना का पंजीकरण चार अक्तूबर से दो दिसंबर तक खोला गया था। जिसमें कुल 5,781 लोगों ने पंजीकरण कराया। इस अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में लिफ्ट, स्वच्छ जल, पावर बैकअप, सुरक्षा, ग्रीन एवं किड्स प्ले एरिया व पार्किंग की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें