फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम अटल बिहारी का नाम लखनऊ नगर निगम मतदाता सूची से हटा

Thu, 28 Sep 2017 08:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अटल बिहारी बाजपेयी
विज्ञापन
लंबे समय तक लखनऊ से सांसद रहे अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लखनऊ नगर निगम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। मामले पर जोनल अफसर का कहना है कि वो 2004 से यहां नहीं रह रहे हैं और नियमानुसार अगर कोई व्यक्ति लोकल एड्रेस पर छह महीने से नहीं रह रहा है तो उसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाता है।
विज्ञापन


वोटर लिस्ट में अटल का मकान नंबर 92/98-1 था। उनका वोटर क्रमांक 1054 था। करीब एक दशक से भी ज्यादा समय से यहां न रहने के कारण मतदाता पुनरीक्षण में उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


यूपी में निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इस बार 16 नगर निगमों, 198 नगर पालिका परिषद व 439 नगर पंचायतों के लिए चुनाव होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें