फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे अटलजी के अस्थि कलश, यात्रा निकालकर होगा गोमती में विसर्जन

Tue, 21 Aug 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अटल - फोटो : SELF
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश 23 अगस्त को लखनऊ आएंगे। गोमती नदी के तट पर स्थित झूलेलाल पार्क में सर्वदलीय सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा के बाद गोमती नदी में अस्थियां विसर्जित की जाएगी। 24 अगस्त को प्रदेश की प्रमुख नदियों में अस्थियां प्रवाहित करने के लिए अस्थि कलश भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने बताया कि 23 अगस्त को सुबह 11 बजे केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के परिजनों के साथ अस्थि कलश लेकर आएंगे।

अस्थि कलश के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा,  सहित सरकार के मंत्री और संगठन के पदाधिकारी उनकी अगुवानी करेंगे।
विज्ञापन


पांडेय ने कहा कि अटलजी का लखनऊ से अटूट संबंध रहा है।  एयरपोर्ट से झूलेलाल पार्क तक अस्थि कलश यात्रा पर विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्पांजलि देकर अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

यह रहेगा मार्ग

अटलजी के अस्थी कलश अमौसी एयरपोर्ट से कानपुर रोड, पुरानी चुंगी, अवध चौराहा, आलमबाग चैराहा, टेढ़ी पुलिया, मवैया, चारबाग स्टेशन के सामने, बांसमंण्डी चौराहा, लाल कुआं, महाराणा प्रताप चौराहा, बार्लिगटन चौराहा होते हुए अस्थि कलश पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने से होते हुए निकलेगा।

प्रदेश कार्यालय से अस्थि कलश के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों सामाजिक संगठनों के लोग पद यात्रा करते हुए हजरतगंज चौराहा, सुभाष चौराहा होते हुए झूलेलाल पार्क पहुंचकर श्रद्धाजंलि सभा में सम्मलित होंगे। श्रद्धाजंलि सभा के बाद स्वर्गीय  अटलजी अस्थियों को गोमती नदी में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां भी भेजी जाएंगी अस्थियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने बताया कि 24 अगस्त को सुबह 9 बजे प्रदेश कार्यालय से अटलजी केअस्थी कलश प्रदेश में 16 स्थानों पर भेजे जाएंगे। सरकार के एक मंत्री और पार्टी के एक एक पदाधिकारी अटलजी के अस्थी कलश लेकर जाएंगे। गढ़मुक्तेश्वर सिम्भावली स्थित गंगा नदी, मुरादाबाद स्थित रामगंगा नदी, सहारनपुर सरसावां स्थित यमुना नदी, सोरो कासगंज, बरेली स्थित रामगंगा नदी, चित्रकूट स्थित मंदाकनी नदी रामघाट. ओरक्षा स्थित बेतवा नदी. कानपुर बिठूर स्थित गंगा नदी, बलरामपुर स्थित राप्ती नदी, अयोध्या स्थित सरयू नदी राम की पौढी, मिर्जापुर स्थित गंगा नदी, वाराणसी स्थित गंगा नदी, आजमगढ स्थित राजघाट तमसा नदी, बस्ती अमहट घाट कुआनों नदी एवं गोरखपुर स्थित राप्ती नदी में अस्थि विसर्जन किया जाएगा। अटलजी की अस्थियों का विसर्जन उनके पैतृक गांव बट्ेश्वर आगरा में भी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें