अटलजी के अस्थी कलश अमौसी एयरपोर्ट से कानपुर रोड, पुरानी चुंगी, अवध चौराहा, आलमबाग चैराहा, टेढ़ी पुलिया, मवैया, चारबाग स्टेशन के सामने, बांसमंण्डी चौराहा, लाल कुआं, महाराणा प्रताप चौराहा, बार्लिगटन चौराहा होते हुए अस्थि कलश पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने से होते हुए निकलेगा।
प्रदेश कार्यालय से अस्थि कलश के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों सामाजिक संगठनों के लोग पद यात्रा करते हुए हजरतगंज चौराहा, सुभाष चौराहा होते हुए झूलेलाल पार्क पहुंचकर श्रद्धाजंलि सभा में सम्मलित होंगे। श्रद्धाजंलि सभा के बाद स्वर्गीय अटलजी अस्थियों को गोमती नदी में विसर्जित किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने बताया कि 24 अगस्त को सुबह 9 बजे प्रदेश कार्यालय से अटलजी केअस्थी कलश प्रदेश में 16 स्थानों पर भेजे जाएंगे। सरकार के एक मंत्री और पार्टी के एक एक पदाधिकारी अटलजी के अस्थी कलश लेकर जाएंगे। गढ़मुक्तेश्वर सिम्भावली स्थित गंगा नदी, मुरादाबाद स्थित रामगंगा नदी, सहारनपुर सरसावां स्थित यमुना नदी, सोरो कासगंज, बरेली स्थित रामगंगा नदी, चित्रकूट स्थित मंदाकनी नदी रामघाट. ओरक्षा स्थित बेतवा नदी. कानपुर बिठूर स्थित गंगा नदी, बलरामपुर स्थित राप्ती नदी, अयोध्या स्थित सरयू नदी राम की पौढी, मिर्जापुर स्थित गंगा नदी, वाराणसी स्थित गंगा नदी, आजमगढ स्थित राजघाट तमसा नदी, बस्ती अमहट घाट कुआनों नदी एवं गोरखपुर स्थित राप्ती नदी में अस्थि विसर्जन किया जाएगा। अटलजी की अस्थियों का विसर्जन उनके पैतृक गांव बट्ेश्वर आगरा में भी किया जाएगा।