बेसिक शिक्षा विभाग में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए विज्ञापन 8 मई को जारी होगा और परीक्षा 27 मई को होगी। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए 17 मई तक आवेदन दाखिल किए जा सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने सहायक अध्यापक भर्ती का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
8 मई को भर्ती का विज्ञापन का प्रकाशन किया जाएगा। 14 मई दोपहर से ऑन लाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे और 15 मई शाम 6 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराए जा सकेंगे। 16 मई तक आवेदन शुल्क जमा किए जाएंगे और 17 मई शाम 6 बजे तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकेंगे।
21 मई को सुबह 11 से शाम 6 बजे तक ऑन लाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों का संशोधन ठीक किया जा सकेगा। 18 मई को नवीन आवेदकों के परीक्षा केन्द्र निर्धारण के लिए एनआईसी लखनऊ को सूचना भेजी जाएगी। 24 मई तक प्रवेश पत्र वेबसाइट पर लोड किए जाएंगे।
5 जून को उत्तर माला वेबसाइट पर जारी की जाएगी और 9 जून तक उत्तरमाला पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएगी। 15 जून तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और 30 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा।