फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स-डे के उपलक्ष्य में ‘अमर उजाला’ की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आज

Tue, 08 May 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

‘मां’ के प्रति प्यार, सम्मान और अपनी भावनाएं चित्रों में उकेरने के लिए मंगलवार को राजधानी के हजारों बच्चे डॉ. राममनोहर लोहिया पार्क में जुटेंगे। इन बच्चों की प्रतिभा को ‘अमर उजाला’ चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए मंच देगा।

विज्ञापन


मदर्स-डे के उपलक्ष्य में तीन वर्ग में होने वाली इस प्रतियोगिता में बच्चों को ‘मां’ थीम पर चित्र बनाकर उसमें रंग भरने होंगे। इसके लिए एक घंटे का समय निर्धारित होगा। अच्छी पेंटिंग को ‘अमर उजाला’ की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच होगी।

‘मां’ की ममता को सलाम करने के लिए हर साल की तरह इस साल भी ‘अमर उजाला’ चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से एक छोटा सा प्रयास कर रहा है। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। ‘अमर उजाला’ इसके लिए विद्यार्थियों को ड्राइंग सीट उपलब्ध कराएगा जबकि बच्चों को कलर खुद लाने होंगे। बच्चे ‘मां’ थीम पर कोई भी चित्र बना सकते हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चे अपने स्कूल के माध्यम से या फिर सीधे भी संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता के दिन सीधे आयोजन स्थल पर पहुंचने वाले बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। स्कूल स्तर पर और ओवरऑल चुनी गई सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को बाद में पुरस्कृत किया जाएगा।

तीन वर्गों में होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। प्राइमरी में कक्षा तीन से पांच तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। जबकि जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ और सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे।

पंजीकरण नहीं करा पाए हैं तो भी न हों परेशान
किसी वजह से पंजीकरण न करा पाने वाले बच्चों को निराश नहीं होना पड़ेगा। प्रतियोगिता के दिन सीधे आयोजन स्थल पर पहुंच कर भी वे प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए कोई शुल्क नहीं है। हालांकि निर्धारित समय तक न पहुंचने वाले विद्यार्थियों को इसमें मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


यहां होगा आयोजन
लोहिया पार्क गोमतीनगर
तारीख
8 मई 2018
समय
सुबह 7 बजे से

यहां कर सकते हैं संपर्क
9536901603
9675899626
8006405109

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें