फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: असिस्टेंट प्रोफेसर ने व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर काटी हाथ की नस, पुलिस ने बचाया

Sun, 19 Jul 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर अस्पताल ले जाती पुलिस व लोग।
विज्ञापन
गुडंबा। आरजीएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, इटौंजा के असिस्टेंट प्रोफेसर संजय खोलिया ने शनिवार को बाईं कलाई की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने व्हाट्सएप स्टेटस पर ससुराल पक्ष से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार, संजय जयपुर राजस्थान के रहने वाले हैं और जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-8 में किराये पर रहते हैं। उनका दो वर्ष पहले विवाह हुआ था और एक बेटा है। पारिवारिक विवाद के कारण उनकी पत्नी मायके में रह रही हैं। उन्हें बेटे से मिलने नहीं दिया गया और दहेज उत्पीड़न की धमकी मिली। इससे वह काफी आहत थे। सुबह 11 बजे उन्होंने नस काट ली। स्टेटस देखने के बाद दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। पीआरवी 7100 के सिपाही नवनीत कुमार और होमगार्ड वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और संजय को जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। तत्काल उपचार से उनकी जान बच गई। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. मुनीश कुमार के अनुसार, कलाई पर सात मिलीमीटर गहरा कट था और ऑपरेशन के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें