फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
दुबग्गा। क्षेत्र की दलित नाबालिग ने युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने वीडियो भी बना लिया और चार माह तक शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने आरोपी के पिता पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार देर शाम दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया करीब चार माह पहले आरोपी रोहित सिंह ने छात्रा को अपने घर बुलाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। फिर वह वीडियो के जरिये पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने रोहित के पिता से शिकायत की तो उसने भी छेड़छाड़ की। शनिवार को छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि रोहित को गिरफ्तार किया गया है। उसके पिता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें