फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: असिस्टेंट प्रोफेसर से लूटपाट, चलते ऑटो से फेंका

Sun, 20 Oct 2024 05:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ऑटो सवार बदमाशों ने प्राइवेट कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर से लूटपाट की और चलते ऑटो से फेंककर भाग निकले। पीड़ित ने रविवार को पीजीआई पुलिस से शिकायत की, पर पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


मोहनलालगंज के मौरावां रोड चतुर्वेदी कुंज निवासी विजय कुमार शुक्ला अंबालिका इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनके मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वृंदावन गेट से घर जाने के लिए ऑटो बुक किया। कल्ली के पास चालक ने ऑटो ओमेक्स सिटी रोड की ओर मोड़ दिया। पूछने पर आगे दो और सवारियों को बैठाने की बात कही। सुनसान जगह पर तीन लोग और ऑटो में बैठ गए।

विजय का आरोप है कि ऑटो सवार लोग उनसे लूटपाट करने लगे। विरोध पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। फिर बैग, पर्स और दो मोबाइल लूटकर चलते ऑटो से सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले। अगले दिन सुबह करीब सात बजे होश आया तो खुद को ओमेक्स सिटी रोड किनारे पाया। बैग में कुछ कीमती सामान, दवाएं और किताबें थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना को बताया संदिग्ध
इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। पीड़ित ने घटनास्थल अलग-अलग बताया है। वृंदावन गेट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें