फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुआवजा देने में देरी पर सहायक अभियंता निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अधिग्रहित जमीन का मुआवजा देने में लापरवाही के मामले को अटकाने में आवास आयुक्त ने दो इंजीनियरों पर कार्रवाई की है। सहायक अभियंता राजवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अधिशासी अभियंता पवन कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन


आवास आयुक्त बलकार सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि परिषद की इंदिरानगर योजना के ग्राम गाजीपुर की जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी होने और जमीन पर कब्जा लिए जाने के बाद भी भू-स्वामियों को मुआवजा अनावश्यक लंबित रखा गया। इस लापरवाही से परिषद की छवि धूमिल हुई। मामले में शुरुआती जांच निर्माण खंड सात के सहायक अभियंता राजवीर सिंह को दोषी मानते हुए निलंबित किया गया। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता पवन वर्मा अवध विहार वृत्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें