फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सहायक अकाउंटेंट ने छात्रों की फीस के 4.20 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बस्ती के कटरा निवासी छात्र अमन सिंह ने बीबीडी यूनिवर्सिटी के सहायक अकाउंटेंट अनुपम शुक्ला पर उनकी व छह अन्य छात्रों की फीस के 4.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। बीबीडी पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अमन सिंह के मुताबिक, 21 मई को उन्होंने आठवें सेमेस्टर की फीस के 60 हजार रुपये सहायक अकाउंटेंट अनुपम को दिए थे। आरोपी ने उन्हें रसीद दी थी। वहीं, अन्य छात्रों सौरभ सिंह, आदर्श यादव, शुभम कुमार, विशाल चौहान, शिवम व अमन ने भी फीस के 3.60 लाख रुपये दिए थे, लेकिन कुछ दिन बाद ही यूनिवर्सिटी प्रशासन उनसे फिर फीस भरने की बात कहने लगा। ऐसे में जब छात्रों ने विवि प्रशासन को फीस की रसीद दिखाई तो पता चला कि रसीदें फर्जी थीं। सहायक अकाउंटेंट ने किसी भी छात्र की फीस यूनिवर्सिटी के खाते में जमा नहीं की थी। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें